पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोहारू कस्बे में दीवारों से हटवाए होर्डिंग पोस्टर

लोहारू कस्बे में दीवारों से हटवाए होर्डिंग पोस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारू | नगरपालिकाद्वारा लोहारू शहर में दीवारों पर नेताओं विभिन्न दलों के होर्डिंग्स तथा पोस्टर रविवार को हटवाए गए। इसके अलावा सरकारी दीवारों पर लिखे स्लोगनों और सरकारी नीतियों के प्रचार को लेकर लिखी गई सामग्री को हटवा दिया। इसके लिए दो दिन से नपा द्वारा शहर की हर गलियों और मार्गों पर अभियान चलाया हुआ है।

लोहारू में नगरपालिका के भवन इंस्पेक्टर राकेश श्योराण ने दर्जनों कर्मचारियों को साथ लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रविवार को दादरी मोड़, भिवानी रोड, पिलानी मार्ग, रेलवे रोड, देवीलाल चौक, पुलिस थाने के समीप, रेलवे स्टेशन रोड, सूरजगढ़ रोड, चुंगी नंबर सात, शहीद भगतसिंह चौक के साथ लगती दुकानों और मकानों पर लगाए नेताओं के होर्डिग्स तथा पोस्टर हटाए। इस बारे में श्योराण ने बताया कि शहर में आदर्श आचार संहिता के बाद कहीं भी नेताओं के होर्डिंग तथा पोस्टर नहीं रहने दिए जाएंगे। इसके लिए यह स्पेशल अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही दीवारों पर बड़ी बड़ी जगहों पर लिखी सरकार की योजनाओं और स्लोगनों को हटवाया जा रहा है तथा दीवारों को विभिन्न रंगों से पुतवाया जा रहा है। इसके बाद यह अभियान गांवों में भी चलवाया जाएगा।