- Hindi News
- पांच साल में भिवानी में नहीं हुआ कोई विकास : निर्मला
पांच साल में भिवानी में नहीं हुआ कोई विकास : निर्मला
इनेलोप्रत्याशी निर्मला सर्राफ ने कांग्रेस भाजपा को सगी बहनें बताते हुए कहा कि ये पार्टियां किसी का भला नहीं कर सकती। इन पार्टी के नेताओं को तो केवल अपने अपने विकास की चिंता रहती है। निर्मला रविवार को गांव धिराणा में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्ष के दौरान भाजपा विधायक ने विकास के नाम पर भिवानी क्षेत्र में एक भी ईंट नहीं लगवाई है। उन्होंने कहा कि विधायक ने तो कभी जनता कि आवाज को विधानसभा में उठाया और उनकी मांगों समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष किया। इसी प्रकार कांग्रेस ने विकास कार्यों में पक्षपात कर यहां की जनता से विश्वासघात किया है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी तथा आने वाले चुनाव में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ वोट देकर उन्हें सबक सिखाएगी। निर्मला ने कहा कि प्रदेश क्षेत्र का सही विकास तो इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो सरकार ही कर सकती है। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने क्षेत्र से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार कर महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया है। उनके साथ बलदेव घणघस, सतप्रकाश, राजेंद्र, प्रदीप खरकिया, मीरसिंह, प्रदीप गोयल, अनिल धारेडू, अजमेर, अतर फौजी, सुनहरी देवी, भानी देवी, गौरी शंकर मौजूद थे।