- Hindi News
- विस चुनाव के कारण शहरवासी नहीं देख पाएंगे प्लेबैक रामलीला
विस चुनाव के कारण शहरवासी नहीं देख पाएंगे प्लेबैक रामलीला
लोगों में काफी लोकप्रिय है रामलीला
श्रीअग्रवाल सभा के तत्वावधान में पिछले साल हुई प्लेबैक डायलॉग रामलीला में दर्शकों की खासी भीड़ देखने को मिली थी। शहर के साथ साथ आस पास के गांव से भी लोग रामलीला देखने आते थे। इस रामलीला को मुरादाबाद के कलाकारों ने अपनी विशेष शैली प्लेबैक डायलॉग के माध्यम से प्रस्तुत किया था। प्लेबैक रामलीला में बोले जाने वाले डायलॉग को पर्दे के पीछे से बोला जाता है और कलाकार को सिर्फ एक्टिंग लिप्सिंग करनी होती है। इस तरह की रामलीला शहर में पहली बार हुई थी और पर्दे के पीछे से पात्रों की आवाज रामलीला के निर्देशक डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल बनते थे। इसके अलावा रामलीला की एक और खास बात यह थी कि इसमें महिलाओं के किरदार महिला ही निभाती थी जबकि शहर में अन्य स्थानों पर होने वाली रामलीला में महिलाओं के पात्र पुरुष निभाते हैं।
साइड इफेक्ट
कुलदीप शर्मा | भिवानी
इसबार शहर के लोगाें को प्लेबैक रामलीला देखने को नहीं मिलेगी। इसका कारण है विधानसभा चुनाव का होना। प्रदेश में 15 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है और शहर का प्रमुख किरोड़ीमल पार्क इस दौरान राजनीतिक रैलियों के लिए बुक रहने वाला है। सूत्रों की माने तो पांच अक्टूबर से पहले कांग्रेस भाजपा की बड़ी रैलियां इसी पार्क में होगी और इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार श्री अग्रवाल सभा को पार्क में रामलीला करने की अनुमति नहीं दी है।
नहींमिली परमिशन
श्रीअग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय बंसल टैणी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि सभा इस बार भी चाहती थी कि रामलीला हो लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पार्क में रामलीला करने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन भी अपनी जगह सही है अगर रामलीला के दिनों में किसी पार्टी की कोई बड़ी रैली हो जाती है तो रामलीला को बीच में ही बंद करना पड़ेगा इससे अच्छा है कि इस बार रामलीला की जाए।