पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाईं विपुल, जयंती और खुशी

जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में छाईं विपुल, जयंती और खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(भीम स्टेडियम में जिलास्तरीय प्रतियाेगिता में भाग लेतीं खिलाड़ीं।)
भिवानी। भीम स्टेडियम में जिलास्तरीय तैराकी स्पर्धा रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन कई रोचक मुकाबले हुए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी छाजू राम गोयत रहे अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों काे पुरस्कृत किया।दो दिन तक चली तैराकी स्पर्धा में जिले भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पुरुष सीनियर वर्ग तैराकी स्पर्धा के 50 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रणबीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणबीर ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कों के 11 12 आयुवर्ग में दीपांशु ने 50 मीटर फ्री स्टाइल 50 और 100 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए पहला स्थान अक्षत घणघस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार लड़कियों के 15 से 17 आयुवर्ग में विपुल मदान ने पहला स्थान प्राप्त किया तो 13 से 14 आयुवर्ग में जयंती ने पहला मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 11 से 12 आयुवर्ग में खुशी जांगड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 9 से 10 साल आयुवर्ग में खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। आठ साल आयु वर्ग में चिंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चेतन प्रकाश ने बताया कि पहले स्टेडियम में तैराकी प्रशिक्षक नहीं थे जिससे तैराकी करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन खेल विभाग ने अब दो तैराकी प्रशिक्षकों को तैनात किया है तैराकी प्रशिक्षक मुकेश कुमार रोजाना खिलाड़ियों को तैराकी के तकनीकी गुर सिखा रहे हैं। इस अवसर पर सुखबीर सिंह, ध्यानचंद, विजय कुमार, डॉ. शशिकांत, विभोर, चंद्र सिंह, अमृत सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे।