- Hindi News
- जो करें पूरे मन से करें बदलेगा जीवन : कीर्ति
जो करें पूरे मन से करें बदलेगा जीवन : कीर्ति
{सिद्धी धाम में लगाया चिंतन शिविर
भास्करन्यूज | भिवानी
ब्रह्माकुमारीके सेवा केन्द्र सिद्धी धाम में रविवार को एक चिंतन शिविर लगाया गया। इसमें संस्था की वरिष्ठ बहन बीके कीर्ति ने कहा कि पुरुषार्थ प्राप्ति और परिवर्तन समय की मांग हैं। कहते हैं जब कोई एक व्यक्ति परिवर्तन की बात करता है, तो दूसरा क्यों नहीं। आत्मबल और परमात्म बल अगर साथ हो तो कोई भी काम असंभव नहीं लगता।
सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा का साथ है, वह ज्ञान के साथ प्रेम करूणा का सागर है। जब भगवान साथी हो तो असंभव काम भी सम्भव हो जाता है। आवश्यकता है सिर्फ कदम बढ़ाने की। अभी तक हम वही करते आए हैं, जो मन ने कहा। अब जरा वो करके देखे जो भगवान कह रहा है। जीवन के सफर के सुनहरे क्षणों में उसको साथी बनाकर तो देखो, उसकी मत पर चलकर तो देखो, आनंद विभोर जीवन हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि जितना हम अपनी मत पर चलते हैं। अगर परमात्म मत पर चलें तो दृष्टि वृत्ति में बदलाव होगा ही प्रकृति भी आपकी दासी बन आपका साथ देगी और जीवन में आने वाले तूफान भी तोहफा बन जाएंगे। ड्रामा अनुसार पार्ट बजाते रहो, चिंता छोड़ चिंतन करो। यही है पुरुषार्थ प्राप्ति और परिवर्तन का समय। इस अवसर पर बीके कामरा, बीके मुकेश, बीके भीम, बीके हिंदराज, बीके दिनेश गिरधर, बीके लालचंद मीडिया प्रभारी बीके धर्मबीर आदि थे।