हाईकोर्ट में जज बनने पर जताई खुशी
भिवानी | रोहतकगेट स्थित राजपूत धर्मशाला में रविवार को हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय सिंह पंवार ने। इस बैठक में गांव बापोड़ा निवासी राजमोहन सिंह के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने पर विजय सिंह पंवार ने खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि बापोड़ा गांव ने भिवानी जिले को बड़ा तोहफा देकर जिले के नाम को और ऊंचा कर दिया है। पंवार ने बताया कि 26 नवंबर को राजपूत धर्मशाला में हरियाणा राजपूत समाज का वार्षिक समारोह किया जाएगा। उसमें सभी राजपूत प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मामन सिंह परमार, आरपी सिंह, कर्नल रणधीर सिंह, कर्नल महावीर सिंह, ऑडिटर चंद्रपाल सिंह, डीजीएन अजीत सिंह, ओमबीर सिंह तंवर, सूरत सिंह मानहेरू, कर्नल गजराज सिंह, धूप सिंह बापोड़ा आदि मौजूद थे।