पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सितंबर को अज्ञात फोन आने के बाद से लापता है चन्द्रभान

दो सितंबर को अज्ञात फोन आने के बाद से लापता है चन्द्रभान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीर्तिनगर कालोनी निवासी 45 वर्षीय चन्द्रभान का घर से अचानक तेरह दिन पहले गायब हो जाने के बाद से ही उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। सदर पुलिस ने उसकी प|ी पुष्पा देवी की शिकायत पर लापता होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चन्द्रभान रोहतक रोड स्थित हार्डवेयर की फैक्ट्री में काम करता था। 2 सितंबर को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि चन्द्रभान को बाबा(संन्यासी) बना देंगे। इसके बाद से ही चन्द्रभान अचानक लापता हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच पड़ताल में उस नंबर को ट्रेस किया गया तो पता चला कि नंबर रोहतक से किसी ने किया था और सिम उत्तरांचल से खरीदा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।