पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजीत राठी बने अध्यापक संघ के ब्लाॅक प्रधान

अजीत राठी बने अध्यापक संघ के ब्लाॅक प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ के आहवान पर खंड भिवानी का २३वां त्रिवार्षिक सम्मेलन रविवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इसकी अध्यक्षता अध्यापक नेता तेजराम शर्मा ने की। इस दौरान अजीत राठी ने तीन साल के कार्यकाल की रिपोर्ट लेखा जोखा पेश किया। सभी डेलिगेट ने बहस में हिस्सा लिया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा बचाओ को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वजीर सिंह ने देश प्रदेश की राजनीति शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर चर्चा की। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अजीत राठी को प्रधान, राजकुमार रंगा को सचिव, अनिता को उपप्रधान, अनूप सिवाच को कोषाध्यक्ष, बिजेंद्र शास्त्री को संगठन सचिव 27 अध्यापकों को जिला प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। जिला सचिव जगरोशन ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य ऑडिटर रतन कुमार जिंदल, हेमसा के प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयप्रकाश परमार धर्मबीर भाटी आदि थे।