पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब ने लगाया शुगर और बीपी चेकअप शिविर

लायंस क्लब ने लगाया शुगर और बीपी चेकअप शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | श्रीरामप्रसाद रामेश्वरदास धर्मार्थ ट्रस्ट, लायंस क्लब भिवानी सिटी तथा चिनार फैब्रिक्स के सहयोग से रविवार को हनुमान जोहड़ी मंदिर में शुगर बीपी चेकअप शिविर लगाया गया। इसमें ३१० रोगियों की जांच की गई। इस शिविर का शुभारंभ चिनार फैब्रिक्स के चेयरमैन नंदकिशोर अग्रवाल ने महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में किया। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल, क्लब के प्रधान ललित बुवानीवाला, महाबीर प्रसाद डालमिया, संजय अग्रवाल मोनी, संजय गोयल, प्रमोद मिंडूका, पूनम बजाज, सत्य बहादुर पांडे आदि मौजूद थे।

चिनार शूटिंग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।