- Hindi News
- वन विभाग के मजदूर आज फूंकेंगे डीएफओ का पुतला
वन विभाग के मजदूर आज फूंकेंगे डीएफओ का पुतला
भिवानी | वनविभाग मजदूर यूनियन भिवानी का अपनी मांगों समस्याओं के लिए अनिश्चितकालीन धरना रविवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ओमपाल ने की तथा धरने का संचालन राजपाल ने किया। अपने संबोधन में ओमपाल ने बताया कि वन मंडल अधिकारी कार्यालय से लगातार नदारद हैं। इसलिए प्रशासन को इसकी जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मजदूरों की मांगें जायज हैं। मगर सरकार और ही प्रशासन ने उनकी मांगों की ओर ध्यान दिया। इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि सोमवार को वे अपनी मांगों को लेकर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में डीएफओ का पुतला फूकेंगे। इस मौके पर चन्द्र, पूर्ण, संतलाल, मामराज, रणधीर, बगड़ावत, खजान, धूप सिंह, सावित्री, कृष्णा, चन्द्र, कालिया, कमला, चंद्रपति, बीरमति, रानी आदि थे।