- Hindi News
- हर घर में शौचालय और स्वच्छ जल हो: भारद्वाज
हर घर में शौचालय और स्वच्छ जल हो: भारद्वाज
भिवानी | शहरके संतोषी माता मंदिर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति ने हिन्दी दिवस पर रविवार को सेमिनार एवं संकल्प समारोह किया। इसको संबोधित करते हुए राष्ट्रपति अवार्डी अशोक भारद्वाज ने कहा कि बारिश के मौसम के चलते जहां एक ओर वनोत्सव के तहत पौधारोपण किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जल एवं स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति की ओर से गांवों में जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश भर में केंद्र सरकार द्वारा निर्मल भारत अभियान चलाया हुआ है। इसका उद्देश्य हर घर में शौचालय और घर में स्वच्छ जल हो। उन्होंने कहा कि पानी के अधिक दोहन से पानी का ग्राफ दिन-प्रतिदिन नीचे गिरता जा रहा है। इसको रोकने के लिए हम तक पहुंच रहे पानी की बर्बादी को रोकना है।