- Hindi News
- पुलिस ने किया सट्टा खेलने के दो ठिकानों का भंडाफोड़
पुलिस ने किया सट्टा खेलने के दो ठिकानों का भंडाफोड़
भिवानी | सिटीपुलिस ने शनिवार देर रात को छापामारी कर सट्टा खेलने के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो अलग अलग जगह से दो लोगों को सट्टा खाईवाली करते हुए पकड़ा। इनके कब्जे से हजारों रुपयों की नकदी भी बरामद की गई है। सिटी पुलिस ने दादरी गेट ढाणा रोड गली नंबर चार में छापामारी कर वहां से फूलकुमार को पकड़ लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से 510 रुपये की राशि भी बरामद की है। उधर, सिटी पुलिस की दूसरी टीम ने छापामारी कर बावड़ी गेट क्षेत्र में अमित उर्फ बिट्टू को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 4850 रुपये की राशि भी बरामद की है। दोनों ही सट्टा खाईवाली करने के मामलों में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।