पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों रुपयों से सुधरेगी सामान्य अस्पताल की हालत

करोड़ों रुपयों से सुधरेगी सामान्य अस्पताल की हालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासामान्य अस्पताल का करोड़ों रुपयों की लागत से जल्द ही जीर्णोद्धार होने जा रहा है। इसके लिए पीएमओ ने पंचायत विभाग को पत्र लिखकर अस्पताल के भवन में खामियां दूर करने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के लिए पत्र लिखा है।

जिला सामान्य अस्पताल के विभिन्न खंडों के जीर्णोद्धार का कार्य सितंबर 2009 में राष्ट्रीय भवन निर्माण कारपोरेशन द्वारा कराया गया था। कंपनी को यह कार्य 16 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से करना था। मगर कंपनी ने निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं किया, इसके बाद तो मामला लगातार खटाई में ही पड़ता चला गया। हालत यह है कि उस समय जो काम अधूरा छूट गया, वह आज भी ऐसे ही पड़ा हुआ है। अस्पताल परिसर की बिल्डिंग पर नजर डाली जाए तो आपात विभाग के फर्श टूटे पड़े हैं, जबकि उस समय बिछाई गई टाइलें भी उखड़ चुकी हैं। एल्युमिनियम के दरवाजे खिड़की भी खराब हो चुके हैं। इसके अलावा जिन खंडों में कंपनी ने छत पर फाल सीलिंग का काम किया गया था, वह भी पूरी तरह से बिखर चुकी हैं।

वार्डोंके शौचालयों से होती है दीवारों में सीलन

जिलासामान्य अस्पताल के वार्डों में बने शौचालयों के कनेक्शन क्षतिग्रस्त होने की वजह से दीवारों में सीलन है। यही नहीं नर्सिंग स्टाफ की रिहायशी कॉलोनी में भी पानी की लीकेज से दीवारों में सीजन आई हुई है। इस वजह से एक क्वाटर में बिजली का शार्ट सर्किट होकर आग भी लग चुकी है। क्योंकि पानी की पाइप लाइन बिजली की फिटिंग अंडरग्राउंड की हुई है। जबकि भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी है।

70के दशक में बने अस्पताल की बिल्डिंग हो चुकी है कमजोर

जिलासामान्य अस्पताल भवन करीब 70 के दशक में बनाया गया था। इसलिए भिवानी का जिला सामान्य अस्पताल उस समय एशिया के गिनेचुने अस्पतालों में भी शामिल था। समय के साथ इसकी हालत में सुधार की बजाए जर्जर होती चली गई। हालांकि मरम्मत के नाम पर बजट भी खर्च किया गया, लेकिन फिर भी इस भवन का बाहरी हिस्सा काफी नाजुक स्थिति में पहुंच गया है।

रिहायशी क्वार्टरों हॉस्टल की भी होगी मरम्मत

जिलासामान्य अस्पताल के अधिकारियों की माने तो ओपीडी, केजुअल्टी, वार्डों की तरफ जाने वाली गैलरियां, नर्सिंग छात्रावास, स्टाफ रिहायशी क्वार्टर, डॉक्टर कैंपस, सिविल सर्जन कार्यालय का भवन, आयुष भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा जहां पर भी मरम्मत की जरूरत होगी। अधिकारी अपने स्तर पर भी उस कार्य को करवा सकेंगे।

पंचायत विभाग कराएगा काम: पीएमओ

पीएमओडॉ श्रीराम सिवाच ने बताया कि जिला सामान्य अस्पताल भवन परिसर का जीर्णोद्धार के अंतर्गत व्यापक स्तर पर मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। यह कार्य पंचायत विभाग की निर्माण विंग द्वारा किया जाएगा। इसलिए पंचायत विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इन अधिकारियों द्वारा अस्पताल परिसर का मुआयना कर संभावित एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इस राशि को फिर निदेशालय के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

सामान्य अस्पताल का भवन, जिसका जीर्णोंद्धार किया गया जाएगा।