चिड़िया घर रोड लिया गोद
भास्करद्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भिवानी अभियान से अब गिरीराज जागृति मिशन पंजीकृत जीएमसी हॉस्पिटल भी जुड़ गया है। इसके लिए मिशन ने चिड़िया घर रोड को गोद लिया है। मिशन के संयोजक डॉ. एमएल शर्मा ने कहा कि वे रोड आस पास के क्षेत्र को हर रोज साफ करवाएंगे तथा जहां संभव होगा वहां पौधे लगवाएंगे या फिर सुंदरीकरण के लिए अन्य आवश्यक कार्य करवाएंगे।
डॉ. शर्मा ने भास्कर द्वारा शुरू किए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अपने घर, गली, सड़क शहर को साफ रखना हम सबका कर्तव्य है। इसके लिए हम सभी को सहयोग करना चाहिए। अधिकांश देशों के लाेग सफाई के प्रति इतने जागरूक हैं कि वे छिलका या अन्य गंदगी केवल डस्टबिन में डालते हैं तथा सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। गलती से कोई कागज भी सड़क पर डाल देता है तो वे लोग उसी आदमी से उसे उठवाते हैं। अनेक देशों में तो जुर्माना तक निर्धारित करवा रखा है। हमारे यहां भी ऐसा ही होना चाहिए। गिरीराज जागृति मिशन लगभग 15 वर्षों से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों से जुड़ा हुआ है। संस्था हर वर्ष गोवर्धन पूजा कृष्ण अष्टमी धूमधाम से मनाती रही है।
चिड़िया घर रोड जिसका सुधार अब जीएमसी के हाथों से होगा।