आज बदली जाएगी दो साल पुरानी केबल
भिवानी | कन्हीरामअस्पताल फीडर पर दो साल से खराब चल रही एरियल बंच्ड केबल को आज बदला जाएगा। केबल के स्थान पर एल्यूमीनियम की एसीएसआर केबल लगाई जाएगी जो 40 सालाें तक खराब नहीं होगी। निगम के जेई नारायण प्रकाश ने बताया कि इससे हालु बाजार, रामगंज मोहल्ला, सुगलान ढाणी, हनुमान गेट, लाल मस्जिद , दादरी गेट, जैन चौक, पतराम गेट में आने वाले फाल्ट से राहत मिल जाएगी।