- Hindi News
- दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक अब नहीं रहेगी गंदगी
दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक अब नहीं रहेगी गंदगी
शहरके दिनोद गेट चौक से लेकर देवसर चुंगी तक अब सड़क पर गंदगी दिखाई नहीं देगी। दिनोद गेट वेलफेयर एसोसिएशन ने मार्ग को गाेद ले लिया है। इसके तहत अब यहां पर रोजाना सफाई अभियान चल रहा है। दुकानदारों को मिट्टी से निजात दिलाने के लिए एसोसिएशन पहले ही दुकानों के आगे फुटपाथ का निर्माण करवा चुकी है।
नगर परिषद के द्वार दिनोद गेट पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किया गया है। कर्मचारी रोजाना सफाई करके मिट्टी को जगह जगह पर एकत्रित कर जाता है। शहर के सरकुलर रोड से जुड़ने के कारण पूरा कारण पूरा दिन गाड़ियों का आवागमन रहता है। इसलिए एकत्रित की गई मिट्टी दोबारा से सड़क पर फैल जाती थी। समस्या का समाधान करने के लिए एसोसिएशन ने एक सफाई कर्मचारी अपने खर्चे पर रखा जो एकत्रित मिट्टी को रोजाना उठाकर डस्टबिन में डालता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि चौक के पास वैश्य मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल है जिसमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। छुट्टी होने पर विद्यार्थियों को उड़ती धूल से परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब रोड साफ होने से विद्यार्थियों राहगीरों को धूल मिट्टी से निजात मिल जाएगी। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. विनोद अंचल ने बताया कि शहर के सभी लोगों को चाहिए कि वो सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखे और सड़क पर गंदगी ने फैलाए। इससे पहले एसोसिएशन चौक पर बनी प्याऊ का निर्माण करवा चुकी है। प्याऊ पूरी तरह बंद थी। एसोसिएशन ने प्याऊ में फिल्टर लगवाया चारों तरफ ग्रिल लगवाकर चारों तरफ पेड पौधे रखवाए।
दिनोद गेट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा तैयार करवाया गया डिवाइडर, जिसमें पौधे रखे जाएंगे।
छह कैमरे भी लगवाए
दिनोदगेट क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसोसिएशन छह कैमरे भी लगवा चुकी है। कैमरे की क्वालिटी इतनी साफ है कि रात के समय भी लोगों के चेहरे आसानी से पहचान में सकते हैं। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. विनाेद अंचल ने बताया कि कैमरे लगवाने का फायदा हुआ है आैर पूरा दिन आने जाने वाले लोगों पर नजर बनी रहती है। ऐसे में अगर कोई किसी वारदात को अंजाम देता है तो पुलिस अपराध को अंजाम देने वाला कैमरे में कैद हो जाएगा और पुलिस आसानी से पकड़ लेगी।
कैसे स्वच्छ बने
अपनी भिवानी
महाअभियान