- Hindi News
- विधायक होते हुए भी कांवड़ लाना नहीं भूलते सर्राफ
विधायक होते हुए भी कांवड़ लाना नहीं भूलते सर्राफ
हूटरोंकी आवाज और ही पुलिस का अमला। सत्ता के विधायक घनश्याम सर्राफ सभी राजनैतिक व्यवस्थाओं से हटकर समाज सेवा विश्व शांति के लिए हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर शिव जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करते हुए भिवानी रहे हैं। उनकी यह पहली कांवड़ नहीं है। अब से पहले वे 37 सालों में 33 कांवड़ लाकर शिव का जलाभिषेक कर चुके हैं। इनमें से दो कांवड़ गोमुख तीन गंगोत्री तथा 28 कांवड़ हरिद्वार से ला चुके है। 51 साल के विधायक सर्राफ पहली कांवड़ 14 साल की उमर में लाए थे।
विधायक घनश्याम सर्राफ बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के रहे हैं। उनके दादा पिता ने उनमें धार्मिकता संस्कार भरे थे। उन्होंने तभी घनश्याम को आरएसएस की विचारधारा से जोड़ा। अब वे शिवरात्रि के दिन भिवानी पहुंचकर शिवालय में जलाभिषेक करेंगे।
रोजानाचल रहे 27 से 30 किलोमीटर
विधायकहरिद्वार से गंगाजल लेकर चले हैं। रविवार को उन्होंने रुडक़ी को पार किया। वे रोजाना 27 से 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। यह भी नहीं है कि उनकी इस दौरान दिनचर्या में कोई फर्क पड़ा हो। वे पहले की तरह रोजाना सभी कामों से निवृत होकर सुबह पांच बजे कांवड़ उठाकर चल देते हैं। अगर कहीं बीच में कोई शिवालय आया तो वहां रुककर थोड़ा सा विश्राम किया और फिर गंगाजल लेकर गंतव्य के लिए चल पड़ते है। सुबह पांच बजे चलकर वे शाम साढे छह बजे अगले शिविर में ठहराव करते हैं। यह दिनचर्या एक दिन नहीं पूरे अभियान की बन गई है।
34 वीं कांवड लेकर शहर की ओर चले शिवभक्त विधायक घनश्याम सर्राफ अन्य। इनसेट में अपनी पहली कांवड़ के साथ विधायक घनश्याम सर्राफ।