पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 फरवरी को मनाएंगे मातृ पितृ पूजन दिवस

15 फरवरी को मनाएंगे मातृ-पितृ पूजन दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{इसी दिन को शहीदी दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा

भास्करन्यूज | भिवानी

हरियाणाहिंदू महासभा प्रधान स्वामी कृपा विश्वास ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का विरोध करने का निर्णय लिया है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कि यह पाश्चात्य सभ्यता का भारतीय संस्कृति को नष्ट करने के लिए किए जा रहे प्रचार का हिस्सा है। हिंदू महासभा पूरे देश में इस तरह के आयोजनों का विरोध करेगी। भारतीय सभ्यता में इस दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद , सुभाषचंद्र बोस, वीर सावरकर, भाई परमानन्द, लाला लाजपतराय आदि की याद में हिंदू महासभा इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन हमें देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए कि पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को नष्ट करना चाहिए।