पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में कांग्रेस तो खत्म ही हो गई : कस्वां

दिल्ली में कांग्रेस तो खत्म ही हो गई : कस्वां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | दिल्लीविधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को एक सीट भी मिल जाए तो बड़ी बात होगी। वहां के चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। यह बात राजस्थान से चुरू के सांसद राहुल कस्वां ने कही। वे रविवार को लोहारू के साथ लगते गांव गिगनाऊ में एक शादी समारोह में आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने भास्कर के साथ बातचीत की। कस्वां ने यह स्वीकार किया कि दिल्ली के चुनावों में आम आदमी पार्टी की भूमिका काे अनदेखा नहीं किया जा सकता। मगर वहां कांग्रेस का सुपड़ा निश्चित तौर पर साफ हो गया है। कस्वां ने बताया कि जब मंगलवार को दिल्ली विस चुनावों के नतीजे आएंगे तो उनमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा। मगर आम आदमी पार्टी भी 30 के आंकड़े को छू सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने अल्पकाल में यह साबित कर दिया कि सरकार के देश की जनता के प्रति क्या रूख हैं।