पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस कर्मचारी ने कीटनाशक पिया गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

पुलिस कर्मचारी ने कीटनाशक पिया गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारदोपहर को हरियाणा आर्म्ड पुलिस अंबाला में तैनात एक सिपाही ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गांव छपार निवासी बलजीत को लेकर परिजन रविवार शाम को लेकर जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचे। परिजनों के अनुसार बलजीत ने दोपहर को घर में रखा कीटनाशक पी लिया। बलजीत हरियाणा आर्म्ड पुलिस में सिपाही है, फिलहाल वह अंबाला में तैनात है। दो बच्चों का पिता बलजीत की प|ी से अनबन हो गई। इसी बात को लेकर उसने यह कदम उठा लिया। दो साल पहले भी उसने कीटनाशक गटक कर सुसाइड का प्रयास किया था, लेकिन उसे समय रहते उपचार दिलाने के बाद बचा लिया गया।