पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

शहरवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रवासीमूल की युवती के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाने की मांग को लेकर रविवार को नेपाली समुदाय के साथ शहर की विभिन्न संस्थाएं सड़क पर उतरीं। सभी ने कहा कि इस तरह की दरिंदगी करने वालों को सरेआम फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि आगे चलकर कोई ऐसा करने की भी ना सोचे इसके बाद हाथों में बैनर लिए सभी शहर में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो आंदोलन तेज हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एक फरवरी को रोहतक की चिन्योट कॉलोनी से नेपाली युवती गायब हो गई थी। इसके बाद युवती का शव बरामद हुआ था और युवती के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या की गई थी। इसके विरोध में रविवार को सुबह 10 बजे नेहरू पार्क में प्रवासी नेपाली संघ भारत नगर समिति, प्रगतिशील प्रवासी नेपाली महिला नगर समिति, , हिसार नगर समिति, हिसार महिला समिति, जनसंघर्ष समिति, जनवादी महिला समिति सहित विभिन्न संस्थाओं के लोग एकत्रित हुए। लोगों को संबोधित करते हुए प्रवासी संघ के केंद्रीय नेता रामप्रसाद मदुरई ने कहा कि जिन भी लोगों ने इस दरिंदगी को अंजाम दिया है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

जनसंघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है वहीं दूसरी तरफ महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं है इसलिए सरकार को यह झूठा दिखावा बंद करना चाहिए। जनवादी महिला समिति की प्रधान बिमला घणघस ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी युवती के परिवार के साथ है और जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज हो जाएगा।

भिवानी | अखिलभारतीय हिन्दू महा सभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने रोहतक निर्भया कांड की निंदा की है। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि नेपाली महिला का रेप और फिर हत्या करना देश प्रदेश के लिए एक कलंक कि बात है। ऐसे घिनौने वारदात को अजांम देने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे वरना हिन्दू महा सभा आंदोलन करेगी।

नेपाली युवती से दुष्कर्म हत्या के विरोध में शहर में प्रदर्शन करतीं प्रवासी नेपाली संघ की सदस्य अन्य संगठनों की कार्यकर्ता।