पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने भी बोर्ड कर्मचारियों को दिया समर्थन

मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने भी बोर्ड कर्मचारियों को दिया समर्थन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| हरियाणासरकार के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, निदेशालयों, सचिवालयों में काम करने वाले लिपिक चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का साझा संगठन हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने भी बोर्ड कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है। हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतबीर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुखदेव सिंह, प्रवक्ता संदीप सांगवान ने कहा कि शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों का अपनी मांगों मुद्दों को लेकर तालमेल कमेटी के आह्वान पर पिछले महीने से आंदोलन चला हुआ है। इसके बावजूद बोर्ड सचिव तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। अगर बोर्ड प्रशासन ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हरियाणा सरकार को इसके गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड का कर्मचारी ईमानदारी से काम करता है तथा अफसरों द्वारा किए भ्रष्टाचार का जनहित में पर्दाफाश कर रहा है। यह बात कुछ उच्चाधिकारियों को हजम नहीं हो रही है बल्कि बोर्ड नेताओं के तबादले कर आंदोलन को दबाया जा रहा है।