पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महम रोड पर हेमसा ने की बैठक

महम रोड पर हेमसा ने की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणाएजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा के आह्वान पर रविवार को संघ के कार्यालय महम रोड पर जिला प्रधान सहदेव सिंह अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला सचिव सुकेश कुमार ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी।

जिला प्रधान सहदेव सिंह ने कहा कि यूनियन के आह्वान पर शिक्षा विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मचारी मांगों को लेकर आगामी 11 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन शिक्षामंत्री, वित्त मंत्री सीएम के नाम देंगे। इसके अलावा लगातार 30 साल बाद भी लिपिक चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों की कोई पदोन्नति नहीं की जा रही। इस कारण उन्हें पदोन्नति के अभाव मेें कर्मचारी को उसी पद से रिटायर होकर जाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि लगातार छह महीने से लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को टाइप टेस्ट नहीं लिया गया है जबकि उच्चाधिकारियों के आदेश हैं कि हर महीने टाइप टेस्ट लिया जाए। लिपिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एलटीसी का बजट शीघ्र अलाट किया जाए।