पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सरकार तोड़ रही श्रम कानून : सीटू

भाजपा सरकार तोड़ रही श्रम कानून : सीटू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवननिर्माण कामगार यूनियन हरियाणा का चौथा जिला सम्मेलन रविवार को पीडब्लूडी कार्यालय महम रोड पर सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता राममेहर सिंह, सतबीर सिंह शिवकुमार ने की।

इसका उद्घाटन करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि आज केन्द्र राज्य सरकार श्रम कानूनों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों ने लम्बे संघर्षों के बल पर पिछली सरकार से श्रम कानून लागू करवाए थे उनको आज भाजपा सरकार तोड़ रही है। इनमें सार्वजनिक जन कल्याणकारी योजना में कटौती, मनरेगा, खाद्य वितरण प्रणाली, गैस आदि योजनाओं में कटौती शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट आई मगर सरकार आज तेल कम्पनियों को मुनाफा पहुंचा रही है। इस माैके पर एसएफआई जिला सचिव पुनीत कुमार भट्ठा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान भीमसिंह, जिला सचिव अनिल कुमार, सुखबीर सिंह प्रभात, संजय बलियाली, सोमवीर, कुलदीप घुसकानी तथा धर्मबीर बामला, विजय बड़वा ने आदि शामिल थे।

भवन निर्माण कामगार यूनियन के सम्मेलन को संबोधित करते कामरेड सुखबीर सिंह प्रभात।