- Hindi News
- अनुसूचित जाति के हकों बेटी बचाने के लिए ली शपथ
अनुसूचित जाति के हकों बेटी बचाने के लिए ली शपथ
अनुसूचितजाति के हकों बेटी बचाने के लिए हरियाणा प्रबुद्ध समाज एससी संगठन ने रविवार को बैठक कर शपथ ली। इस दौरान संगठन सदस्यों ने प्रदेशभर में अनुसूचित जाति के बेटियों के उत्थान के लिए चर्चा की। इस अभियान के लिए संगठन ने जिला पदाधिकारियों का चुनाव कर अभियान तेज करने का निर्णय लिया। इसमें एडवोकेट दीपेश सारसर को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नेहरू पार्क में रविवार सुबह हरियाणा प्रबुद्ध समाज एससी संगठन की बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति के हकों के लिए संघर्ष करने के साथ बेटी बचाओ अभियान को तवज्जो देकर लड़कियों के उत्थान का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर राज्य कार्यकारिणी सदस्य अनिल मोरवाल प्रदीप पाजू के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराम अम्बेडकर को साक्षी मानकर अनुसूचित जाति वर्ग के हकों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें सुखवीर वाल्मीकि, सुनील दत्त खटीक को उपाध्यक्ष चुना गया।
धर्मेंद्र कन्हेटी महासचिव, धर्मवीर मोरवाल सचिव, रॉकी तोशाम कोषाध्यक्ष, रमेश चावला सह कोषाध्यक्ष, राजवीर खटक संगठन सचिव, सुरेंद्र इंदौरा कार्यालय सचिव, बिजेंद्र मंदौला भूपसिंह ऑडिटर, अशोक ढिकाव प्रैस प्रवक्ता , संजय पिवाहल कुलदीप को सलाहकार मनोनीत किया। इस बैठक में संजय वाल्मीकि, पवन खनगवाल, अमित खटक, विनोद दगड़ोली, सज्जन सिंह, रमेश ढिकाव, धूप सिंह इंदौरा, विक्रम बास, सोमवीर, गोकल बुंदेला, संदीप आदि थे।
अनुसूचित जाति के हकों बेटी बचाने की शपथ लेते हरियाणा प्रबुद्ध समाज एससी-ए संगठन के एडवोकेट दीपेश सारसर, सुखवीर,सुनील दत्र, धर्मेंद्र अन्य सदस्य।