समीक्षा की बजाए मांगें पूरी करे सरकार
भिवानी | हरियाणासरकार कर्मचारियों के साथ किए वायदों की समीक्षा करने की बजाए पूरा करे अन्यथा कर्मचारी आन्दोलन करेंगे। यह बात सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जय प्रकाश परमार सचिव सुखदर्शन सरोहा ने रविवार को कही। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को संघ कार्यालय महम रोड में कार्यकर्ता सम्मेलन कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फैडरेशन तथा केंद्र की सभी 11 ट्रेड यूनियन सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन में सभी विभागों के कच्चे पक्के कर्मचारी अपनी मांगों को लागू कराने के लिए जिला स्तरीय गिरफ्तारियां देंगे।
बैठक को संबोधित करते संघ के जिलाध्यक्ष मास्टर सुखदर्शन।