आज बदली जाएगी दो साल से खराब केबल
भिवानी | पिछलेदो साल से कन्हीराम अस्पताल फीडर पर खराब चल रही हाई टेंशन एवी केबल आज बदली जाएगी। जेई नारायण प्रकाश ने बताया कि खराब केबल से हनुमान गेट, वाल्मीकि बस्ती, रविदास मोहल्ला, कुम्हारान बस्ती, कन्हीराम अस्पताल, कांवडिय़ों वाली गली, गोकलचंद आर्य की गली, ख्यालीकान गली, अनाज मंडी क्षेत्र रामगंज मोहल्ला की आपूर्ति बाधित रहती थी। केबल के बदलने के बाद बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या नहीं रहेगी।