पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक लाने वालों को लौटाया जाएगा फंड

बाइक लाने वालों को लौटाया जाएगा फंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरसे बसों ऑटो में सफर तय कर कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। कॉलेज द्वारा लिया जाने वाले साइकिल फंड उन्हें अब जल्द ही रिफंड हो जाएगा। क्योंकि उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा कॉलेजों में पत्र भेजा गया है और उसमें कहा गया है कि जो विद्यार्थी साइकिल मोटरसाइकिल नहीं लेकर आते उनसे फंड नहीं लिया जाएगा और लिया गया फंड वापस दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरकारी कॉलेजों में ज्यादातर गांव के ही बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं और ये विद्यार्थी अपने घर से कॉलेज का सफर सरकारी बसों में तय करते हैं। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा सभी विद्यार्थियों से साइकिल फंड के नाम पर 120 रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में जो विद्यार्थी बाइक या साइकिल लेकर आते हैं उनकी तो साइकिल बाइक पार्किंग में खड़ी होकर सेफ हो जाती है, लेकिन जो विद्यार्थी नहीं लेकर आते उनसे नाजायज रूप से फंड लिया जाता था।

पांच फरवरी को विद्यार्थियों ने फंड रिफंड देने की मांग को लेकर शिक्षा बोर्ड परिसर के बाहर जाम लगा दिया था और साफ कह दिया था कि जो विद्यार्थी बाइक या साइकिल नहीं लेकर आते उन्हें 120 रुपये वापस दिए जाएं। इस समय शहर में दो सरकारी कॉलेज हैं और दोनों में करीब 10 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इनमें से आधे विद्यार्थी ऐसे हैं जो गांवों से शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। विद्यार्थियों को पहले तो बस पास बनवाना पड़ता है। इसके तहत लड़कियों को तो फायदा होता हैं क्योंकि कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाली छात्राओं के लिए बस में फ्री यात्रा है, जबकि लड़कों को पास के लिए पैसे देने पड़ते हैं।

बस पास और रिकार्ड का लिया जाएगा सहारा

उच्चतरशिक्षा विभाग की तरफ से तो पत्र गया है कि जो विद्यार्थी साइकिल बाइक लेकर नहीं आते उन्हें फंड वापस दे दिया जाए, लेकिन कॉलेज प्रशासन के समक्ष अब यह चुनौती बन गया है। क्योंकि पांच हजार विद्यार्थियों में से उन विद्यार्थियों को छांटना मुश्किल होगा जो बाइक या साइकिल लेकर नहीं आते। सूत्रों की माने तो कॉलेज प्रशासन सबसे पहले रोडवेज विभाग से उन विद्यार्थियों की डिटेल लेगा, जिनका बस पास बना हुआ है। इसके बाद रिकार्ड को देखा जाएगा ताकि सही विद्यार्थियों को लाभ पहुंच सके।

पत्र चुका है, बाइक-साइकिल नहीं लाने वालों को लौटा दी जाएगी राशि

इसबारे में राजकीय कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पत्र चुका है, जिसमें बाइक साइकिल नहीं लाने वाले विद्यार्थियों को फंड वापस देने के लिए कहा गया है। कॉलेज प्रशासन उन विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार कर रहा है जो बाइक साइकिल लेकर नहीं आते लिस्ट तैयार होते ही फंड वापस दे दिया जाएगा।