पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार एक्सप्रेस गाड़ियों में ऑन काल मिलेगा खाना

चार एक्सप्रेस गाड़ियों में ऑन काल मिलेगा खाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरपश्चिम रेलवे ने चार गाड़ियों में आॅन काल खान पान की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इन पेंट्रीकार रहित गाड़ियों में दो घंटे पहले खाना बुक करवाना होगा।

रेलवे ने दिल्ली अमृतसर दिल्ली जम्मूतवी रेल खंड पर रसोई यान रहित 14 एक्सप्रेस गाड़ियों में ऑन काल खान पान की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। इस सफलता के बाद अब रेलवे ने अजमेर जम्मू तवी अजमेर, दिल्ली सराय बांद्रा टर्मिनल दिल्ली सराय गरीब रथ, हिसार गोरखपुर हिसार गोरखधाम सुपरफास्ट दिल्ली भटिंडा दिल्ली एक्सप्रेस गाड़ी में ऑन लाइन खान पान उपलब्ध करवाया है। ये सभी गाड़ियां रसोई यान रहित हैं।

इसतरह मंगवाया जा सकेगा खाना

खानादो घंटे पहले बुक करवाना होगा। बुक करवाने के के बाद चयनित स्टेशनों पर खाना उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यह सुविधा केवल आरक्षित सीट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। आरक्षित यात्री खाना आॅन लाइन www.ecatering.irctc.co.in पर या कॉल सेंटर नंबर -1800-1034-139 पर कॉल कर के मंगवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एएएमएस द्वारा भी खाना मंगवाया जा सकता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि यह सुविधा रसोई यान रहित गाड़ियों के यात्रियों के लिए दी जा रही है। उक्त गाड़ियों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है।