पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी में नहीं रिलीज होगी एमएसजी

भिवानी में नहीं रिलीज होगी एमएसजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिलीजहोने से पहले ही विवादों में आई संत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर आफ गॉड भिवानी में रिलीज नहीं की जाएगी। यह बात अलग है कि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सन सिटी सिनेमा के आस पास धारा 144 लगा दी है। यह फिल्म शुक्रवार को प्रदेश के अन्य सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

लंबे इंतजार के बाद आखिर संत राम रहीम फिल्म मैसेंजर आफ गॉड शुक्रवार को रिलीज हो रही है, लेकिन भिवानी में रहीम के समर्थकों को फिल्म रिलीज नहीं होने से निराशा हाथ लगेगी। सनसिटी सिनेमा प्रबंधन फिल्म के विरोध को देखते हुए इस फिल्म को शुक्रवार को प्रदर्शित नहीं कर रहा है। रहीम के समर्थकों को फिल्म प्रदर्शित होने की पूरी आस थी। समर्थक राजकुमार इंसा ने बताया कि भिवानी में फिल्म प्रदर्शित होती तो कई दिन तक सभी शो फुल होते। लगता है कि किसी दबाव के कारण सिनेमा प्रबंधन फिल्म को प्रदर्शित नहीं कर रहा है। उधर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा कमेटी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा, इनसो इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्म का विरोध किया जा रहा है।

धारा144 लगाई

सनसिटी सिनेमा के प्रबंधक दिनेश पाठक ने बताया कि फिल्म को शुक्रवार को प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। उधर, मामले की नजाकत को देखते हुए जिलाधीश डाॅ. साकेत कुमार ने भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 के तहत प्रदत्त की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए सन सीटी सिनेमा हाल की 200 मीटर परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।