- Hindi News
- सेक्टर में ही भरे जाएंगे बिजली पानी के बिल
सेक्टर में ही भरे जाएंगे बिजली-पानी के बिल
भिवानी सेक्टर13 23 में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 13 की मांग को मानते हुए अधिकारियों ने बिजली, पानी सीवर के बिल सेक्टर में ही भरने की परमिशन दे दी है। अब महीने की 6 7 तारीख को तीनों बिल सेक्टर में ही भरे जाएंगे। इसके बाद अगर कोई वंचित रह जाता है तो उसे संबंधित कार्यालय में ही जाना होगा। एसो. प्रधान रामकिशन शर्मा ने बताया कि संपदा अधिकारी सतीश कुमार, एक्सईएन ओमबीर सिंह, हुडा एसडीओ नरेश कुमार, बिजली निगम एसडीओ राहुल सांगवान के साथ हुई बैठक में ये आदेश दिए।