हादसे में युवक की मौत
भिवानी | नयाबस अड्डा के पास कैंटर टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक की मौत हो गई। रविदास मंदिर बावड़ी गेट निवासी सोनी 8 वर्षीय मंजीत के साथ बाइक पर रोहतक रोड की तरफ जा रहा था। बैंक कॉलोनी की तरफ से रहे कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 20 वर्षीय सोनी की मौत हो गई।