पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभापा जनता की सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार है : नीलम अग्रवाल

सभापा जनता की सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार है : नीलम अग्रवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | समस्तभारतीय पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर में गुरुवार को हवन ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। इसमें बतौर मुख्यअतिथि सभापा प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने शिरकत की। हवन मेें क्षेत्र वासियों की खुशहाली की कामना की गई और स्थापना दिवस पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की अनुभूति करने वाला दिन होता है। समस्त भारतीय पार्टी का ही मतलब हर उस भारतीय की पार्टी है जो राष्ट्र भावना से ओतप्रोत हो और देश के विकास के लिए एक सकारात्मक सोच रखता हो। समस्त भारतीय पार्टी जनता की सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव के बाद पार्टी को जनता का जो समर्थन मिला है वह भविष्य के लिए शुभ संकेत है।