पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग मजदूर यूनियन का बेमियादी धरना 24 से

वन विभाग मजदूर यूनियन का बेमियादी धरना 24 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | नियमितकरने की मांग को लेकर वन विभाग मजदूर यूनियन 24 फरवरी से बेमियादी धरना शुरू करेंगे। यह फैसला गुरुवार को यूनियन की हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान राजपाल ने की। बैठक को संबोधि करते हुए कोषाध्यक्ष करतार ग्रेवाल कहा कि जुलाई 2014 से मजदूरों की वेतन अदायगी बकाया पड़ी है जिससे मजदूरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने 12 मजदूरों को अगस्त 2014 54 मजदूरों को 2 जनवरी 2015 को नियमित करने के आदेश जारी किए थे। आदेशों को वन मंडल अधिकारी द्वारा 14 जनवरी को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को हाजरी कार्ड भी नहीं दिए जा रहे जिससे मजदूरों में रोष है।