- Hindi News
- बारिश में टूटी सड़कों पर लगने लगे पैचवर्क
बारिश में टूटी सड़कों पर लगने लगे पैचवर्क
साहब, रास्ते पक्के करवा दो
भिवानी | साहबहमारे गांव में प्राइमरी स्कूल की तरफ जाने वाला रास्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ जाने वाले रास्ते को पक्का करवा दो। क्योंकि दोनों ही रास्ते कच्चे हैं और बरसात होने पर कीचड़ जमा हो जाता है। जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गुरुवार को यह गुहार गांव बीरण के ग्रामीणों ने बिजली निगम के एसई केसी अग्रवाल से लगाई। क्योंकि अग्रवाल ने गांव को गोद ले रखा है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्राथमिक पाठशाला की तरफ जाने वाला मार्ग कच्चा है। थोड़ी सी बरसात होने पर ही यहां पर पानी जमा हो जाता है और कीचड़ होने के कारण बच्चे गिर जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ जाने वाला रास्ता भी कच्चा है और बरसात होने पर मरीजों को आने जाने में परेशानी होती है। इसलिए जल्द से जल्द इन रास्तों को पक्का करवाया जाए ताकि बच्चों मरीजों को परेशानी से निजात मिल सके।