महिला रोल माॅडल पर कार्यक्रम
भिवानी | गांवतिगड़ाना स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को महिला रोल माॅडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीजेएम विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वाति सहगल बतौर आदर्श महिला रोल मॉडल पहुंची। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो छात्रा किसी विषय में कमजोर है तो उसे ये नहीं समझना चाहिए कि वो कुछ नहीं कर सकतीं। कठिन परिश्रम से कोई भी पद प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बल देते हुए कहा कि समाज में गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय है। महिला बेटी होने के नाते हमें स्वयं का सम्मान करना चाहिए। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता को दिया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य संजय कौशिक, डॉ. सुधा, दलबीर सिंह, सतीश, अनीता शर्मा, कार्यक्रम की संयोजिका क्षमा भारद्वाज, निहाल सिंह, इंदू, पूनम, शकुंतला, नीलम, रचना, सुनीता, सुषमा, अन्नु, अमृत, सुमन, किरण, शारदा सहित अनेक छात्राएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश स्वाति सहगल।