- Hindi News
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी
दोदर्जन गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाला कैरू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों के अभाव में खुद बीमार दिखाई देने लगा है। चिकित्सकों की कमी के चलते यहां की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं।
केंद्र में एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का और पांच चिकित्सकों समेत विभिन्न प्रकार के 52 पद स्वीकृत हैं। यहां पर चिकित्सा सेवा देने वाले 16 पदों को छोड़ दिया जाए तो शेष पदों पर कर्मचारियों की अच्छी खासी संख्या मौजूद है। इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का पद तो लंबे समय से खाली पड़ा है वही चिकित्सकों के भी मात्र दो पद भरे हुए हैं वे भी कागजों में। जबकि हकीकत में तो यहां का एक चिकित्सक डॉ. इशान तो अकसर विभागीय बैठकों अन्य कार्रवाई के लिए अंदर बाहर रहता है। अन्य महिला चिकित्सक के बारे में यह कहा जाता है कि वह कब आती है और कब जाती है इसका पता तो यहां के कर्मचारियों को भी नहीं है।
ऐसे में यहां पर आने वाले रोगियों को किस प्रकार से उपचार मिलता होगा इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। दोपहर बाद तो स्थिति बहुत ही खराब हो जाती है। उस समय कोई घायल मरीज यहां लाया जाता है तो उसे भिवानी रैफर करने के अलावा और कोई चारा नहीं होता है। विभाग की तरफ से यहां पर दंत सर्जन का एक पद, नेत्र सहायक का एक पद, औषधकारक के दो पद, स्टाफ नर्स के 4 पद, खंड विस्तारक शिक्षक का एक पद, मलेरिया पप्रयोगशाला तकनीशियन के 2 पद, सामान्य पप्रयोगशाला तकनीशियन का एक पद, पप्राथमिक स्वास्थ्य नर्स का एक पद है। सहायक लिपिक का 1-1 पद, चालक के 2 पद, कम्प्यूटर लिपिक का 1 पद, रेडियो गग्राफर का 1 पद, महिला स्वास्थ्य विजिटर का 1 पद, स्वीपर के 3 पद, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक का 1 पद, स्वास्थ्य निरीक्षक का 1 पद, महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 6 पद, पुरुष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 4 पद समेत चतुर्थ कर्मचारियों के 11 पद स्वीकृत हैं। इनमें से चिकित्सकों के पदों को छोड़कर शेष पदों पर कर्मचारियों की संख्या की भरमार है। ऐसे में चिकित्सकों स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का पप्रश्न उठना स्वाभाविक ही है। विभाग को इस दिशा में कदम उठाते हुए यहां पर चिकित्सकों की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैरू के इंचार्ज डॉ. इशान ने बताया कि यहां पर चिकित्सकों की कमी है। अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन।