- Hindi News
- दुबई खेलने जाएंगे लोहारू क्लब के सात खिलाड़ी
दुबई खेलने जाएंगे लोहारू क्लब के सात खिलाड़ी
लोहारू | दुबईके बहरीन शहर में 21 से 23 फरवरी तक होने वाली स्ट्रेंथ लिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में लोहारू स्पोर्ट्स क्लब के सात खिलाड़ी खेलेंगे। ये सातों खिलाड़ी 14 फरवरी को लोहारू से रवाना होंगे तथा कोलकाता एयरपोर्ट से 18 फरवरी को दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। क्लब के कोच संदीप कड़वासरा ने बताया कि सात खिलाड़ियों का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन अगस्त माह में मिदनापुर बंगाल में किया गया था। इन खिलाड़ियों में तीन लड़कियां तथा चार लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया विश्व चैंपियनशिप में 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनूप कुमार सतनाली, 60 किलोग्राम भार वर्ग की स्ट्रैंथ लिफ्टिंग स्पर्धा में संदीप कड़वासरा, 85 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश नारनौल 120 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में रविकांत नारनौल का चयन किया गया है। लड़कियों के वर्ग में 46 किलोभार में लोहारू की रेखा वर्मा, 58 किलोभार वर्ग में कविता नारनौल तथा 65 किलोग्राम भार वर्ग में रानीला गांव की मीनू साहू देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अंतरराष्ट्रीयजूडो में देव का चयन
भिवानी| रूरलगेम्स फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल रूरल गेम्स जूडो चैंपियनशिप में जी लिट्रा वैली स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र देव ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। देव अंडर 17 आयुवर्ग में खेला था। खिलाड़ी देव का मई में मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में चयन हुआ। इस मौके पर खेल अध्यापक संजय भारद्वाज आदि थे।