श्री श्याम गुणगान महोत्सव कल
भिवानी| श्रीश्याम गुणगान मण्डल के तत्वावधान में इस वर्ष भी 13वें श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन कल 14 फरवरी की शाम 5 बजे स्थानीय बासिया भवन के नजदीक स्थित मुबारक गार्डन में किया जाएगा। मंडल के सदस्यों अजय, कृष्ण शर्मा, प्रवीण लोहिया ने बताया कि महोत्सव में शीतल पांडे, पप्पू बेधड़क और संजय पारिक श्रीश्याम का गुणगान करेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कोलकाता से लाए गए फूलों द्वारा श्रृंगार, भव्य दरबार, अखंड ज्योत छप्पन भोग होगा।