निधन पर जताया शोक
भिवानी | भाजपानेता नरेंद्र शर्मा के पिता सेवानिवृशिक्षा अधिकारी पंडित श्रीराम शर्मा के निधन पर अनेक राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है। शोक जताने पहुंचे पूर्व मंत्री कैलाशचंद्र शर्मा, भाजपा नेता ऋषि प्रकाश शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश गौड़, नंदराम धानिया, हजकां नेत्री कुसुम शर्मा एडवोकेट, दीवान सिंह जाखड़, वेदपाल तंवर, सतेंद्र परमार, शिक्षाविद कालीचरण केसान, रामप्रताप शर्मा, मनीष सिंघानिया, टीसी गोयल, शिवप्रसाद ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है।