पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पर वैट बढ़ाने की निंदा

पेट्रोल पर वैट बढ़ाने की निंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | आमआदमी पार्टी हरियाणा सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 प्रतिशत वैट बढ़ाने जाने की कड़े शब्दों में निंदा करती है। पार्टी के जिला संयोजक ललित अग्रवाल प्रेस प्रवक्ता महेश गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल पर वैट बढऩे से आम आदमी पर बोझ पड़ेगा। ललित अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम कम होते जा रहे हैं। लेकिन भाजपा की केंद्र राज्य सरकार इस आड़ में कई बार पेट्रोल डीजल पर टैक्स बढ़ा चुकी है। सही मायने में कच्चे तेल के दाम के हिसाब से पेट्रोल के दाम लगभग 40 रुपये डीजल के दाम लगभग 30 रुपये होने चाहिए। ऐसा करके सरकार आम आदमी को महंगाई से छुटकारा नहीं दिलाना चाहती।