- Hindi News
- झूठे शपथपत्र से त्यागपत्र दिलाने वाले दो पर धोखाधड़ी का केस
झूठे शपथपत्र से त्यागपत्र दिलाने वाले दो पर धोखाधड़ी का केस
भिवानी | सिविललाइन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। लोहड़ बाजार क्षेत्र निवासी योगेश्वरी उर्फ निशा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पिता शिव शक्ति सेवा समिति में लंबे अर्से से पदाधिकारी रहे हैं। समिति के प्रधान धर्मपाल शर्मा ने धोखे से उन दोनों के नाम के झूठे शपथ पत्र तैयार कराकर उनका समिति से त्यागपत्र करा दिया। जब समिति प्रधान के कारनामे की भनक लगी तो वे पुलिस के पास पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद शिव शक्ति सेवा समिति प्रधान धर्मपाल शर्मा रामनगर कालोनी निवासी शिल्पा जुनेजा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।