- Hindi News
- अधिवक्ता के साथ हाथापाई करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार
अधिवक्ता के साथ हाथापाई करने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार
भिवानी | लघुसचिवालय परिसर में एक अधिवक्ता के चैंबर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। गांव निदाना रोहतक निवासी जितेंद्र फिलहाल चंडीगढ़ में ट्रैफिक कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। 8 मई को उसने एक अधिवक्ता के साथ उसके चैंबर में मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। जितेंद्र का आरोप था कि उसकी प|ी के साथ अधिवक्ता के अनैतिक संबंध है और उसके बहकावे में आकर उसकी प|ी उससे तलाक लेना चाहती है। इस संबंध में पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।