पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉलरशिप चाहिए तो जमा कराएं आधार कार्ड

स्कॉलरशिप चाहिए तो जमा कराएं आधार कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वविद्यालयोंमहाविद्यालयों में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी को सरकार की ओर से आने वाली हर सुविधा का लाभ मिले इसके लिए नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है। नई योजना के तहत अब बिना किसी हस्तक्षेप के सीधे विद्यार्थियों को हर सुविधा का लाभ मिलेगा।

दरअसल कॉलेज विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी को सरकार की किसी भी योजना का लाभ उठाने के लिए अब हर हाल में आधार कार्ड बनवाना पड़ेगा, जिस विद्यार्थी के पास आधार कार्ड नहीं होगा उसे किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप अन्य सरकारी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जाएंगी। उच्चतर शिक्षा विभाग चाहता है कि विद्यार्थियों के लिए आने वाली स्कॉलरशिप अन्य सभी वित्तीय सुविधाएं सीधे उनके खातों में जाएं। हालांकि गत वर्ष से बैंक अकाउंट्स में ही स्कॉलरशिप डलवाई जा रही है लेकिन इस बार यूनिक आईडी की शर्त भी रख दी गई है। इसमें किसी दूसरे का हस्तक्षेप हो। इसीलिए विभाग ने सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की शर्त अनिवार्य कर दी है। बाकायदा इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने सभी कॉलेज के प्रिंसिपल यूनिवर्सिटी में पत्र भेज दिए हैं।

ये सुविधाएं मिलती हैं सरकार से

सरकारीसरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेजिस के साथ विश्ववि द्यालयों में एसई, बीसी स्कॉलरशिप, माइनोरिटी (अल्पसंख्यक) स्कॉलरशिप, मेरिट स्कॉलरशिप के साथ स्टेट मेरिटोरीयस इंटर्नशिप स्कॉलरशिप दी जाती हैं। एसई स्टूडेंट्स को 16 हजार, बीसी स्टूडेंट्स को 6 हजार रुपए प्रति वर्ष स्कॉलरशिप के दिए जाते हैं। स्टेट मेरिटोरियस इंटेसिव में 3 एससी, 3 जनरल तीन लड़कियों के लिए स्कॉलरशिप दिए जाने का प्रावधान है। स्कॉलरशिप अंतिम वर्ष की मेरिट के आधार पर अंडर ग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले विद्यार्थियों को दी जाती हैं इसमें 5 हजार, 3 हजार 2 हजार रुपए स्कॉलरशिप का प्रावधान है।

एडिड कॉलेज भी इसी दायरे में

सरकारीकॉलेजों के साथ एडिड कॉलेजिस में भी सरकार की ओर से आने वाली हर सुविधा का लाभ विद्यार्थियों को दिया जाता है। यहां के स्टूडेंट्स को भी आधार कार्ड बनवाने ही होंगे।

आधार के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड के लिए एक आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है, जिस पर फोटो के साथ-साथ निवास का पता भी होना चाहिए। राशन कार्ड, शिक्षण सर्टिफिकेट, पासपोर्ट बर्थ सर्टिफिकेट्स के तौर पर डीएमसी भी लगाई जा सकती हैं। इनमें से कोई