पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, चार घंटे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ मिलने पर हंगामा

इधर, चार घंटे तक स्त्री रोग विशेषज्ञ मिलने पर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब आपके घर के पास ही मिल जाएगा इलाज

{ दस हजार की आबादी के तहत हुई एक एएनएम की नियुक्ति

संजयवर्मा | भिवानी

शहरवासियोंको अब घर के पास इलाज मिलेगा और वह भी अपने सुविधाजनक टाइम पर। यह संभव होने जा रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में खोले गए चार अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर से। इन सेंटरों का टाइमिंग भी लोगों की सुविधा के अनुसार सुबह और शाम का तय किया गया है। इन हेल्थ सेंटरों में लोगों को अब अपने इलाके में ही स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो जाएंगी।

अब तक स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में ही पीएचसी(प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) के तहत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता रहा है। शहरी दायरे में केवल जिला सामान्य अस्पताल में ही लोगों को चिकित्सा सुविधा दी जाती थी। इसका फायदा यह होगा कि अब जिला सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श या फिर बीमारियों का इलाज कराने के लिए ज्यादा भीड़ नहीं जुटेगी, जबकि उन्हें अपने इलाके में ही मुफ्त इलाज मिलेगा।

शहरी दायरे में खुली यूपीएचसी में आने के लिए मजदूरी दिहाड़ीदार लोगों को बीमारी के इलाज कराने के लिए अपना काम छोड़कर नहीं आना पड़ेगा। क्योंकि इसके लिए शाम को भी चिकित्सक यूपीएचसी में बैठेंगे। जिला सामान्य अस्पताल में सुबह बजे से लेकर दोपहर बजे तक ओपीडी टाइम निर्धारित किया हुआ है। जबकि यूपीएचसी में सुबह बजे से लेकर दोपहर १२ बजे तक फिर शाम को चार बजे से लेकर छह बजे तक चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

नई यूपीएचसी दूरी

१.हुडा सेक्टर १३ किमी.

२. भारत नगर किमी.

३. ढाणा रोड (दादरी गेट) 3 किमी.

४. ग्वार गम फैक्ट्री के पीछे(रेलवे स्टेशन फाटक पार) किमी.

स्लम एरिया की आबादी को ज्यादा फायदा

नहीं लगेगा ओपीडी में कोई प्रवेश शुल्क

अस्पताल से दूरी

जिला सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए पांच रुपये देकर ओपीडी स्लिप बनवानी पड़ती हैं, मगर यूपीएचसी में मरीजों से ओपीडी स्लिप के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्लम एरिया(पिछड़ा इलाका) के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती थी। इसके पीछे वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन अब इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने खास तौर पर प्लान तैयार किया है। स्लम बस्ती के लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए उन्हीं के आसपास यूपीएचसी(अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर) खो