पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत ने जिम्मेदारी ली, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

पंचायत ने जिम्मेदारी ली, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेशकहमारे बुजुर्ग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं। लेकिन आज वो पढ़ाई का महत्व अच्छी तरह समझ चुके हैं। यही कारण है कि गांव कुंगड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में नकल रोकने की जिम्मेदारी पंचायत ने खुद संभाल ली और नकल पर शिकंजा भी कस दिया। लेकिन पंचायत के इस कदम के बाद पुलिस प्रशासन ने यहां अपना पल्ला झाड़ लिया और यहां नकल रोकने के लिए आने वाले दो पुलिस कर्मचारी ही ड्यूटी से गायब हो गए। जबकि पंचायत यहां पुलिस कर्मचारी की मांग कर रही है।

शहर और अन्य गांवों के परीक्षा केंद्रों के लिए मिसाल बन चुकी गांव कुंगड़ की पंचायत को परीक्षा केंद्र पर एक पुलिस कर्मचारी की कमी खल रही है। शुरू में यहां परीक्षा केंद्र बनाया तो नकल रोकने के लिए दो पुलिस कर्मचारियों को यहां भेजा जाता था और दोनों ही कर्मचारी नकल रोकने में नाकाम रहे थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र को तोडऩे के आदेश दिए थे। इससे आस पास के गांवों से आने वाले परीक्षार्थियों को दूसरे सेंटर पर जाना पड़ता और पता नहीं वह परीक्षा केंद्र कितनी दूरी पर होता।

हमारे थाने के तहत नौ परीक्षा केंद्र आते हैं। रही बात कुंगड़ के परीक्षा केंद्र की तो वहां की पंचायत ने बाहरी हस्तक्षेप को अपने आप ही काबू कर लिया है। इसलिए पंचायत का यह काम सराहनीय है। अगर फिर भी पंचायत को पुलिस की मदद की जरूरत है तो वे शुक्रवार से दोबारा पुलिसकर्मी भेजना शुरू कर देंगे।\\\'\\\'

अजीतसिंह, थानाप्रभारी बवानी खेड़ा।

गांव कुंगड़ की पंचायत द्वारा अकल सहित नकल रहित परीक्षा का साथ देने के लिए गुरुवार को गांव खेड़ी दौलतपुर, भैणी जाटान भैणी ठाकरान की पंचायत ने भी अपना समर्थन दे दिया। अब चार पंचायतों के प्रतिनिधि युवकों को परीक्षा केंद्र के आस पास भी खड़ा नहीं होने देते। लेकिन वे भी कहते हैं कि पुलिस कर्मचारी तो ड्यूटी पर होने ही चाहिए।

इधर, रोके नहीं रुक रही नकल

इन्होंने संभाली केंद्र की कमान

गांव कुंगड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र में सरपंच कर्मवीर गोयत, बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र, मोहन सिहाग, महाबीर, बिजेंद्र, सोनू, लहणा, कलम सिंह, राजेश कामरेड, छोटा पाना सरपंच प्रदीप, भैणी जाटान से हरपाल आदि सदस्यों की टीम ने अकल सहित नकल रहित का नारा कामयाब क