- Hindi News
- शराब के नशे में लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से मौत
शराब के नशे में लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से मौत
भिवानी | बुधवाररात को भिवानी से रेवाड़ी की तरफ जाने वाले रेलमार्ग पर लोहारू रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पतराम गेट चरखान ढाणी नवासी 24 वर्षीय कैलाश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कैलाश बुधवार देर रात को शराब के नशे में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लाइन पार करते हुए ठोकर लगकर गिर गया और अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पतराम गेट ढाणी चरखान निवासी 24 वर्षीय कैलाश सुबह अपने घर से निकला था। मगर देर रात तक भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इसी दौरान लोहारू रोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर उसकी लाश राजकीय रेलवे पुलिस ने बरामद की। कैलाश अविवाहित था और शराब पीने का आदी था।