पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किरावड़ में दुकानदार के साथ मारपीट करने में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

किरावड़ में दुकानदार के साथ मारपीट करने में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरावड़ में दुकानदार के साथ मारपीट करने में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बवानीखेड़ा | गांवकिरावड़ में एक दुकान में घुसकर पांच लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में शिवदयाल ने बताया कि बुधवार को वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान आत्मा देवी, अनिल, नरेन्द्र, राकेश, दलीप ने आकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। यह देख उसने मदद के लिए शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शिवदयाल के बयान लेकर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।