कर्मचारी महासंघ ने किया चंदा एकत्र
कर्मचारी महासंघ ने किया चंदा एकत्र
भिवानी | अखिलभारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान जयप्रकाश परमार की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर में आई आपदा के सहयोग के लिए गुरुवार को चंदा एकत्र किया। यह जानकारी संघ के राज्य प्रेस सचिव वजीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ जम्मू कश्मीर में आई प्राकृतिक आपदा में 10 लाख रुपये की सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से जम्मू कश्मीर में भारी तबाही मची है।
ऐसे में उनका कर्तव्य बनता है कि दुख की इस घड़ी में जम्मू कश्मीर के लोगों की सहायता की जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए सर्व कर्मचारी संघ ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए गुरुवार को जिला प्रैस सचिव संदीप सांगवान, विजय दहिया, ब्लाक वरिष्ठ उपप्रधान धर्मबीर भाटी, जिला सचिव सुखदर्शन, नरेंद्र दिनोद, जिला कोषाध्यक्ष आजाद सिवाच, राज्य सचिव रतन कुमार जिंदल रोडवेज के नागेश आदि ने चंदा एकत्र किया।