पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिजीकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक 21 को

फिजीकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | फिजीकलचैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों की रविवार सुबह 10 बजे देवसर मोड़ स्थित लिटिल हार्ट हाई स्कूल में होगी। पीसीसीएआई के प्रधान सुरेंद्र लोहिया चेयरमैन डॉ. नवीन कोकचा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में लगभग 14 राज्यों के पदाधिकारी भाग लेंगे। पीसीसीएआई के मीडिया एडवाइजर राजेश कुमार ने बताया कि पीसीसीआई द्वारा एशिया चैम्पियनशिप जनवरी 2015 में कराने के मकसद से इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में हरियाणा के अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र आदि कई राज्यों के पदाधिकारी एशिया कप के बारे में विचार विमर्श करेंगे।इस बैठक में विशेषकर मेजबान हरियाणा राजस्थान को एशिया कप कराने की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।